विवाह बंधन में बंधे महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान अौर पंजाबी Singer (Watch Pics)

punjabkesari.in Friday, Aug 19, 2016 - 12:14 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम की पूर्व कप्तान रितु रानी और पंजाबी सिंगर हेश बीती रात विवाह गठबंधन में बंध गए। जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

 

पटियाला से जाने-माने पंजाबी सिंगर हेश पटियाला से शाहाबाद पहुंचे और अपने सपनों की रानी रितु को संग लेकर चले गए। जहां वे नई जिंदगी की शुरुआत करेंगे वहीं शादी से पहले रितु रानी ने कहा कि उन्हें नई जिंदगी की शुरुआत पर बहुत खुशी है, लेकिन उनका पक्का इरादा है कि वह हॉकी खेलना नहीं छोड़ेगी। हॉकी उनका सपना है। 4 साल तक कप्तान और 10 साल तक देश के लिए खेल चुकी रितु की अब भी चाहत है कि वो हॉकी में देश का नाम रोशन करे।,

 

रितु रानी के पिता भी बेटी की शादी पर बेहद खुश दिखाई दिए। जबकि राज्यमंत्री कृष्ण बेदी विवाह समारोह में बधाई देने पहुंचे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static