राजकुमार सैनी ने जाटों के साथ-साथ कुलदीप बिश्नोई पर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, May 07, 2016 - 05:08 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (विनोद खुगंर): कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार सैनी ने जाटों के साथ-साथ कुलदीप बिश्नोई पर भी हमला बोला। 

 

उन्होंने कुलदीप बिश्नोई की चुनौती का जवाब देते हुए कहा कुलदीप ने पहले अपनी जाति छुपाई थी और झूठ बोल कर गैर जाट की राजनीति की थी। कुलदीप बिश्नोई वही आदंमी है, जिसने कांग्रेस को शैतानों का टोला बताया था और कहा था कि मर सकता हूं, पर कांग्रेस में नहीं जाऊंगा। इस प्रकार उन्होंने थूक कर चाटा है, वह लोगों को मुर्ख बना रहे हैं।  

 

सांसद राजकुमार सैनी ने जाटों की गिरफ्तारियों पर कहा कि यह केवल सरकार पर दबाव बनाने का काम कर रहे हैं। इन्हें देश की कानून व्यवस्था पर विश्वास नहीं। अगर इसी प्रकार लूटपाट व आगजनी करने वालों को बचाया जाएगा तो देश में कानून व्यवस्था ही चरमरा जाएगी। इन जाटों को तो प्रजातन्त्र के चारों स्तम्भों पर ही विश्वास नहीं है, अब तो सरकार को इनके खिलाफ कठोर कदम उठाने चाहिएं, साँसद ने प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया कि अपनी ही सुरक्षा करने वालों को मुजरिम बनाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे का पंजाब के चुनावों पर ही नहीं बल्कि आने वाले समय में पुरे देश पर प्रभाव पड़ेगा, हरियाणा के स्थानीय निकाय चुनावों में भी लोगों का रोष साफ दिखाई देगा, अब इसी रोष को देखकर जाति विशेष के लोग भी बच रहे हैं। लोगों के रोष का लाभ उठाने के लिए ही दिल्ली के मुख्यमंत्री पंजाब में घूम रहे हैं।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static