हजारों का डीजल चोरी मामले में पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

punjabkesari.in Monday, Nov 30, 2015 - 11:41 AM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड): इंडियन आयल की पाइप लाइन से तेल चोरी के मामले में पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों का दो दिन का रिमांड लिया है। कुरुक्षेत्र रुड़की नजीबाबाद पाइप लाइन से सुरंग बनाकर तेल चुराने वाले गिरोह के पुलिस ने दो सदस्यों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर ली है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों का न्यायालय से दो दिन का पुलिस रिमांड लिया है।

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी यमुनानगर जिला के रहने वाले हैं और दोनों आरोपियों को लाडवा से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस की माने तो आरोपी एक डम्पर में खाली केन लेकर आते थे और उसमें डीजल भर बेचने का काम करते थे। आरोपियों ने इस दौरान हजार लीटर डीजल चोरी किया है। इस मामले में अभी और गिरफ्तारी की जानी बाकि है। गौरतलब है कि 15 नवबंर को पुलिस को तेल चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static