लॉकडाऊन : जनता के लिए पैनिक न बने इसके लिए प्रशासन तैनात

punjabkesari.in Friday, Mar 27, 2020 - 01:58 PM (IST)

शाहाबाद मारकंडा (रणजीत) : लॉकडाऊन जनता के लिए पैनिक न बने इसके लिए प्रशासन पूरी तरह से तैनात है। जिसे लेकर अम्बाला रेंज के ऐ.डी.जी.पी. अलोक राय ने शाहाबाद सब्जी मंडी का दौरा किया और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि भीड़ एकत्रित न होने दी जाए। इसके अलावा भी कई तरह के निर्देश पुलिस अधिकारियों को दिए। वहीं एस.डी.एम. डा. किरण सिंह ने अधिकारियों की आपात बैठक ली।

एस.डी.एम. डा. किरण सिंह ने पुलिस कर्मचारियों से स्पष्ट कहा कि प्रशासन की तरफ से जो आदेश जारी किए हैं उन पर ही काम किया जाए इसके अलावा अन्य कोई भी निर्णय पुलिस कर्मचारी स्वयं न लें। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति समझाने से नहीं समझता उसके खिलाफ कार्रवाई प्रशासन स्वयं करेगा।  

राशन डिपुओं की हुई जांच, एक डिपो की सप्लाई सस्पैंड 
एस.डी.एम. डा. किरण सिंह के निर्देशों पर ए.एफ.एस.ओ. हरजीत सिंह संधू के नेतृत्व में फूड एंड सप्लाई विभाग की टीम ने डिपुओं पर हो रहे राशन वितरण की जांच की। जांच में कहा गया कि डिपो धारक समय व नियमानुसार राशन वितरित करें और एक-एक मीटर की दूरी पर सर्कल बनाकर बारी-बारी लोगों को राशन बांटें। अगर राशन वितरण में किसी तरह की कमी या लापरवाही पाई गई तो डिपो होल्डर की सप्लाई सस्पैंड कर दी जाएगी। चैकिंग के दौरान एक डिपो की सप्लाई कैंसिल कर दी गई है। 

विदेश से आया व्यक्ति बिना मास्क घूमता रहा सब्जी मंडी 
विदेश से आया व्यक्ति सब्जी मंडी में बिना मास्क के पहुंच गया। लेकिन जैसे ही दुकानदारों ने उस व्यक्ति के हाथ पर मोहर लगी देखी तो इसकी सूचना प्रशासन को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई लेकिन उससे पहले वह व्यक्ति वहां से निकल गया। जिस पर पुलिस ने उस व्यक्ति के घर पर पहुंचकर निर्देश दिए कि आज के बाद बिना परमिशन के घर से बाहर नहीं जाना और अगर ऐसी किया तो पुलिस उसके खिलाफ एफ.आई.आर. भी लांच कर सकती है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static