एक व्यक्ति की रिपोर्ट नैगेटिव होने पर पूरे समूह को नहीं मिलेगी क्वारंटाइन से छूट : डी.सी.

punjabkesari.in Monday, Apr 06, 2020 - 01:42 PM (IST)

कुरुक्षेत्र : उपायुक्त धीरेन्द्र खडग़टा ने कहा कि भारत सरकार से प्राप्त दिशा-निर्देशानुसार जिला प्रशासन करनाल द्वारा गत 15 फरवरी के बाद विदेशों से आए या विदेशी यात्रा कर लौटे लोगों को सरकारी सुविधाएं प्रदान करते हुए क्वारंटाइन किया जा रहा है तथा क्वारंटाइन से छूट में भी भारत सरकार द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन कर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की रिपोर्ट नैगेटिव होने पर उससे सम्बन्धित पूरे समूह को क्वारंटाइन से छूट नहीं दी जा सकती।

क्वारंटाइन से छूटने के बाद अपने घर व अपने सम्बंधियों तथा रिश्तेदारों के पास जाने के लिए यातायात का प्रबंध सम्बन्धित को स्वयं करना होगा। इसके लिए यात्रा से सम्बन्धित पास प्रशासन द्वारा जारी किया जाएगा और यह यात्रा से सम्बन्धित रूट पर ही निर्धारित अवधि के लिए मान्य होगा। इसके अतिरिक्त क्वारंटाइन से घर वापिस जाने वाले संदिग्धों को घर में आगामी 14 दिन तक क्वारंटाइन में रहना होगा। क्वारंटाइन से छोड़े जाने वाले लोगों की सूचना राज्य सरकार के साथ आगामी कार्रवाई के लिए सांझा की जाएगी।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static