बस चलाते समय हुक्का पीने वाले पर केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Feb 03, 2018 - 10:38 AM (IST)

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो): हरियाणा रोडवेज दिल्ली डिपो के जी.एम. महिपाल यादव ने थाना सदर थानेसर में शिकायत दी कि उनके पास एक वीडियो आया था जिसमें एक चालक बस चलाते हुए हुक्का पी रहा था। इस पर संज्ञान लेते हुए जी.एम. ने थाना सदर थानेसर में शिकायत की। पुलिस ने आरोपी चालक ओमप्रकाश निवासी निजामपुर माजरा जिला सोनीपत के खिलाफ कोटपा, मोटर व्हीक्ल एक्ट व लापरवाही से गाड़ी चलाने की धाराओं सहित मामला दर्ज किया है। अनुसंधान अधिकारी हैड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार ने बताया कि जी.एम. की शिकायत पर आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। यह मामला 26 सितम्बर, 2017 समय करीब 2-3 बजे दोपहर के बीच का बताया जा रहा है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static