बढ़े अपराधों पर पुलिस सतर्क, चेकिंग अभियान जारी

punjabkesari.in Sunday, Jan 21, 2018 - 02:11 PM (IST)

उकलाना मंडी(ब्यूरो): पुलिस के अधिकारियों के निर्देश का असर शनिवार को भी उकलाना पुलिस में देखने को मिला। पुलिस ने विभिन्न नाकों पर दोपहिया वाहन चालकों से पूछताछ की और उनके दस्तावेजों का निरीक्षण किया। 2 दर्जन के करीबन वाहनों के चालान भी काटे गए। पुलिस ने शहरी क्षेत्र में भी दोपहिया वाहन चालकों नियमों का पालन करने की हिदायत दी तथा हेलमेट की अनिवार्यता के बारे में बताया। पुलिस द्वारा काटे जा रहे चालान को देखकर बिना हेलमेट वाले दोपहिया वाहन चालक दूर से भागते नजर आए। पुलिस ने बताया कि यह अभियान लगातार उकलाना क्षेत्र में चलाया जाएगा। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static