रिटायर्ड हवलदार ने लाइसैंसी बंदूक से खुद को मारी गोली

punjabkesari.in Wednesday, Nov 22, 2017 - 03:59 PM (IST)

अम्बाला छावनी(जतिन):विकासपुरी के रहने वाले रिटायर्ड हवलदार रणजीत सिंह ने अपनी लाइसैंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। रणजीत सिंह के शव को खेतों पर देखकर किसी व्यक्ति ने उनके परिवार को इसकी सूचना दी, जिसके बाद परिवार ने महेश नगर थाना पुलिस को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अम्बाला कैंट के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है और कार्रवाई में जुट गई है।

जांच अधिकारी ने बताया कि करीब 55 वर्षीय रणजीत सिंह आर्मी से हवलदार के पद से रिटायर्ड हुआ था, जिसके बाद वह सिक्योरिटी वैन पर गनमैन के पद पर कार्य कर रहा था। पुलिस ने बताया कि रणजीत सिंह ने सोमवार को शाम के वक्त अपने बेटे अजय को फोन किया था और फोन कर उसे कहा था कि वह 2 घंटे देरी से ड्यूटी से घर लौटेगा लेकिन जब 2 घंटे बीत जाने के बावजूद जब पिता रणजीत सिंह घर नहीं लौटे तो परिवार उनको ढूंढने में जुट गया। इस दौरान मंगलवार सुबह पड़ोस के किसी व्यक्ति ने रणजीत सिंह का शव पास के खेतों में पड़ा देखा। इसके बाद उन्होंने परिवार को इसकी जानकारी दी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static