मामूली बात को लेकर झगड़ा , मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी

punjabkesari.in Saturday, Jan 20, 2018 - 03:45 PM (IST)

रोहतक(ब्यूरो): जिले के गांव रिठाल नरवाल में एक महिला और उसके बेटे के साथ मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। मारपीट के दौरान महिला व उसके बेटे को चोटें आई जिसके चलते महिला को उपचार के लिए पी.जी.एम.एस. ले जाया गया। महिला ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुरेश देवी पत्नी सतबीर सिंह निवासी रिठाल नरवाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके 6 लड़के हैं और कृष्ण व सोनू उसके साथ गांव में ही रहते हैं जबकि बाकी लड़के दिल्ली रहते हैं।

वीरवार शाम सोनू पड़ोसी मनोज पुत्र सिंहराम के 3 साल के बच्चे आयु के साथ लाड लड़ा रहा था। इसी दौरान सोनू ने आयु को मजाक में कुछ कह दिया। इतनी ही देर में मनोज ने सोनू के साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। सोनू का भाई कृष्ण सोनू को अपने घर ले आया। कुछ ही देर के बाद मनोज जैली लेकर आ गया और कृष्ण के साथ मारपीट करने लग गया। इस दौरान सुरेश देवी दोनों को छुड़ाने लगी तो मनोज ने जैली से सुरेश देवी पर भी हमला कर दिया जिसके चलते महिला व उसका लड़का घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए पी.जी.आई. ले जाया गया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static