SYL मुद्दे पर SC में केंद्र का जवाब- मुख्यमंत्रियों की बैठक कराकर निकाला जाएगा रास्ता

punjabkesari.in Tuesday, Jul 28, 2020 - 02:34 PM (IST)

दिल्ली (कमल कांसल): सतलुज यमुना लिंक नहर यानी एसवाईएल मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट में केंद्र सरकार ने आज जवाब दिया है। केंद्र सरकार ने कहा कि दोनों राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक साथ बैठाकर मीटिंग कराई जाएगी। इस मीटिंग में कोई रास्ता निकाला जाएगा। बता दें कि इसको लेकर अगस्त के तीसरे हफ्ते तक जवाब दाखिल किया जाना है।

PunjabKesari, haryana

सतुलज यमुना संपर्क नहर का विवाद बहुत पुराना
हरियाणा और पंजाब के बीच सतुलज यमुना संपर्क नहर का विवाद बहुत पुराना है। दोनों राज्यों के बीच इस मुद्दे पर अक्सर तलवारें खिंचती रही हैं। दोनों राज्यों के बीच हालात इस हद तक पहुंच गए कि उनकी विधानसभाओं में एक-दूसरे के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित हो चुके हैं। पंजाब ने तो नहर के लिए अधिग्रहीत की गई किसानों की जमीनें भी वापस करने का प्रस्ताव पारित कर दिया है। इसके बाद लोगों ने नहर को भरने तक शुरू कर दिया।

PunjabKesari, haryana

हरियाणा बना चुका अपने हिस्से की 91 किमी नहर
पंजाब पुनर्गठन अधिनियम के अंतर्गत 1 नवंबर 1966 को हरियाणा अलग राज्य बना, किंतु उत्तराधिकारी राज्यों (पंजाब व हरियाणा) के बीच पानी का बंटवारा नहीं हुआ। विवाद खत्म करने के लिए केंद्र ने अधिसूचना जारी कर हरियाणा को 3.5 एम.ए.एफ. पानी आवंटित कर दिया।

PunjabKesari, haryana

इसी पानी को लाने के लिए 212 किमी लंबी एस.वाई.एल. नहर बनाने का निर्णय हुआ था। हरियाणा ने अपने हिस्से की 91 किमी नहर का निर्माण वर्षों पूर्व पूरा कर दिया था, लेकिन पंजाब ने निर्माण कार्य पूरा नहीं किया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

vinod kumar

Recommended News

Related News

static