जल्द ही दुल्हनिया बनेंगी सपना चौधरी, इस गबरू के साथ लेंगी 7 फेरे

punjabkesari.in Tuesday, Dec 31, 2019 - 05:14 PM (IST)

डेस्कः  हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। इस बात का खुलासा खुद सपना चौधरी ने एक कार्यक्रम के दौरान किया है। टी.वी रिर्पोट के अनुसार वो साल 2020 में शादी के बंधन में बंध जाएंगी। उनकी शादी हरियाणा के गबरू से तय हुई है हालांकि सपना ने अभी अपने होने वाले पति का नाम नहीं बताया है। गौर रहे कि ऐसा कोई वीडियो अभी तक सामने नहीं आया है।  बता दें कि हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी के जलवों के दीवाने लाखों हैं। सोशल मीडिया पर वह एक पॉप्युलर स्टार हैं। उनके डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रही हैं।

Sapna Choudhary Wedding: Sapna Chaudhary Marriage Date
हरियाणवी डांसर, एक्ट्रेस और सिंगर सपना चौधरी  न सिर्फ हरियाणा बल्कि पंजाबी, भोजपुरी और बॉलीवुड में भी अपने डांस के जलवे बिखेर चुकी हैं। ‘देसी क्वीन’ सपना फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया और टिक टॉक पर भी काफी एक्टिव रहती हैं हालांकि पहले सपना ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि वो शादी-वादी नहीं करना चाहतीं।  उनका कहना था कि जब सलमान खान कुंवारे रह सकते हैं तो हम नहीं रह सकते क्या? यह मेरी मर्जी है, जब मर्जी शादी करूं।


सपना का जन्म 25 सितंबर 1995 को दिल्ली के महिपालपुर में हुआ था। शुरुआती शिक्षा रोहतक से हुई, क्योंकि वहां उनके पिता एक निजी कंपनी में काम करते थे। 2008 में पिता का निधन हुआ तो सपना की उम्र करीब 12 साल थी। इसके बाद मां नीलम और भाई-बहनों की जिम्मेदारी इनके कंधों पर आ गई।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static