हाईवे से 54 ओवरलोडिड वाहन जब्त, 31 लाख जुर्माना लगाया

punjabkesari.in Sunday, Apr 15, 2018 - 10:59 AM (IST)

बावल(ब्यूरो): पुलिस ने दिल्ली-जयपुर हाईवे पर 54 ओवरलोडिड वाहनों को जब्त कर लगभग 31 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक चालान काटने का सिलसिला जारी रहा। जब्त वाहनों में एक बस ऐसी मिली जिस पर पंजाब रोडवेज की बसों जैसा कलर किया हुआ था। कई बसें बिना परमिट के हाईवे पर दौड़ रही थी। ऐसी 9 बसों को पकड़ा गया है। ए.डी.सी. व आर.टी.ए. अधिकारी प्रदीप दहिया ने कहा कि ओवरलोडिड वाहन माल भरकर तथा बिना टैक्स अदा किए सरकार को प्रतिमाह लाखों के राजस्व का चूना लगा रहे थे। 

ऐसे वाहनों के कारण प्रतिदिन करीब 3 लाख रुपए का टैक्स चोरी हो रहा है। उन्होंने माना कि निचले कर्मचारियों की मिलीभगत के चलते यह वाहन नाका तोड़कर जिले की सीमा में प्रवेश करते हैं, मगर अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। गौरतलब है कि 3 दिन पूर्व रात को इसी दिल्ली-जयपुर हाईवे पर ओवरलोडिड डम्परों द्वारा लगाए गए जाम में परिवहन मंत्री कृष्ण पंवार फंस गए थे। तब उन्होंने जिले के अधिकारियों की ङ्क्षखचाई करते हुए ओवरलोडिड डम्परों पर शिकंजा कसने के आदेश दिए थे। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static