सवारियों से भरा ऑटो पलटा, 5 घायल

punjabkesari.in Thursday, Aug 10, 2017 - 05:48 PM (IST)

रेवाड़ी(वधवा):शहर के बावल रोड स्थित आई.ओ.सी. डिपो के पास बुधवार की सुबह सवारियों को लेकर तेज रफ्तार से जा रहा एक ऑटो पलट गया। जिसमें 5 सवारियां घायल हुईं। इनमें कुछ की हालत गंभीर है। सभी को ट्रॉमा सैंटर में भर्ती कराया है। दिलचस्प बात यह है कि हादसे के बाद घायल सवारियों को संभालने की बजाय चालक मौके से फरार हो गया। यह ऑटो सवारियों से भरा हुआ था और बावल की ओर जा रहा था। 
PunjabKesari
अधिक सवारी होने के कारण ऑटो का संतुलन बिगड़ गया था। घायल सवारियों में संजय कुमार कोटकासिम, गीता भीम बस्ती, बीबी सिंह नरवाना, नरेंद्र इंद्रा कालोनी व रतीराम शामिल हैं। इनमें निजी कम्पनी में काम करने वाले संजय कुमार व एक अन्य की हालत गंभीर है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static