कांस्य पदक विजेता साक्षी मलिक को मिलेगा खेल रत्न!

punjabkesari.in Thursday, Aug 18, 2016 - 03:33 PM (IST)

चंडीगढ़: रियो ओलंपिक में कांस्य पदक जीतकर रातों-रात स्टार बनने वाली महिला पहलवान साक्षी मलिक 29 अगस्त को खेल दिवस के दिन खेल रत्न बन जाएंगी। साक्षी समिति के फैसले के कुछ घंटे बाद ही देश को रियो ओलंपिक का पहला पदक दिलाने के साथ खेल रत्न बनने की सबसे बड़ी दावेदार हो गई है। 

 

राजीव गांधी खेल रत्न और अर्जुन पुरस्कार समिति ने देश के सर्वोच्च खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न के लिए जिम्नास्ट दीपा करमाकर और निशानेबाज जीतू राय के नाम की सिफारिश की है और समिति ने कल अपनी बैठक के बाद उन खिलाड़ियों के लिए दरवाजा खुला छोड़ा था, जिनकी संभावनाएं बाकी थी। सरकार ने ओलंपिक की विशेष परिस्थितियों के मद्देनजर पहले ही घोषणा कर रखी थी कि एक से ज्यादा खिलाड़ी को ओलंपिक वर्ष में खेल रत्न पुरस्कार दिया जा सकता है। इसके साथ ही साक्षी को अौर इनामों से भी सम्मानित किया गया-

 

* कांस्य पदक जीतने वाली साक्षी मलिक को भारतीय रेलवे ने प्रमोट कर डिवीजनल कमर्शियल मैनेजर बना दिया है। वह अब तक क्लर्क थीं। 

 

* दिल्ली सरकार साक्षी मलिक के पिता को कल सम्मानित करेगी। साक्षी के पिता DTC कर्मचारी हैं। 

 

* साक्षी मलिक को हरियाणा सरकार 2.5 करोड़ रुपए इनाम स्वरुप देगी।

 

* हरियाणा की बेटी साक्षी को राज्य सरकार जमीन अौर सरकारी नौकरी भी देगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static