हरियाणा में PNB पर फिर पड़ी चोरों की नजर...लाखों रुपए लेकर चंपत (Watch Pics)

punjabkesari.in Thursday, Aug 25, 2016 - 02:20 PM (IST)

महेंद्रगढ़ (प्रदीप बालरोड़िया): महेंद्रगढ़ क्षेत्र में आजकल बदमाशों के हौसले बुलंद है।   एक बार फिर से बदमाशों ने पंजाब नेशनल ए.टी.एम. को निशाना बनाया। पहले भी लूटेरों ने सोनीपत के गोहाना में घर के जरिए 125 फुट लंबी सुरंग बनाकर पंजाब नेशनल बैंक के 86 लॉकर खोलकर उनमें रखे करोड़ों रुपए के जेवरात लूटकर ले गए थे। ऐसा ही एक मामला महेंद्रगढ़ का सामने आया है जहां लूटेरों ने पंजाब नेशनल ए.टी.एम. से लाखों रुपयों की चोरी की।

 

जानकारी के अनुसार बीती रात महेंद्रगढ़ के गांव दोंगड़ा अहीर में बीती रात बदमाशों ने बस स्टैंड पर स्थित पंजाब नेशनल ए.टी.एम. से 13 लाख 47 हजार पांच सौ रुपयों पर हाथ साफ किए। घटना स्थल से पुलिस चौकी महज 500 मीटर की दूरी पर थी।चोर इस वारदात के बाद वहां से निकलने में कामयाब रहे।

 

वहीं मामले की सूचना पाकर पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। वहीं चोरों तक पहुंचने के लिए टीमों का गठन भी किया गया है।  

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static