कभी इस लेडी IPS को विज ने कहा था ''गेट आउट''...अब फिर से बनी SP
punjabkesari.in Tuesday, Mar 01, 2016 - 04:27 PM (IST)

फतेहाबाद/रेवाड़ी: कैबिनेट मंत्री अनिल विज के साथ मीडिया के सामने बहस करने वाली आईपीएस संगीता कालिया एक बार फिर फिल्ड में हैं। इस बार उन्हें रेवाड़ी का एसपी बनाया गया है। विज के साथ बहस के बाद IPS संगीता को साइडलाइन कर आईआरबी मानेसर भेज दिया था। जाट आंदोलन के बाद आज हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल किया गया, इसमें फिर से कालिया को एसपी बना दिया गया है।
आपको बता दें कि फतेहाबाद में IPS संगीता और विज के बीच काफी बहसबाजी हुई थी। तब विज ने SP से गेट आउट बोल दिया था जिस पर संगीता ने जाने से मना कर दिया था। फतेहाबाद की कष्ट निवारण समिति की बैठक में नशीली चीजों की तस्करी पर रोक लगाने की बात शुरू होते ही बहस काफी बढ़ गई थी और विज खुद उठकर चले गए थे और कहा था कि जब तक कि यह महिला एसपी हैं वे कभी भी यहां नहीं आएंगे। इसके बाद सरकार ने आईपीएस का तबादला कर दिया था।