बहू ने देवर व ससुर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

punjabkesari.in Thursday, May 17, 2018 - 10:56 AM (IST)

रोहतक: जिले के साथ लगते गांव की एक बहू ने अपने देवर और ससुर पर बलात्कार का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके साथ विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी गई। महिला का पति राष्ट्रीय स्तर का खिलाड़ी रह चुका है। दम्पति की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि, पुलिस को मामला शुरूआती छानबीन में घरेलू विवाद का लग रहा है। इसलिए महिला का मैडीकल करवाने की प्रक्रिया भी शुरू की गई है।

 पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ता ने बताया कि उसकी शादी कुछ साल पहले सोनीपत निवासी एक युवक से हुई थी। ससुरालियों के साथ विवाद के चलते दम्पति उनसे अलग रहते हैं। महिला का आरोप है कि 14 मई की शाम उसका पति घर से बाहर किसी काम के लिए गया था। इसी बीच पीड़िता का देवर वहां पर आ गया। उसके पीछे-पीछे ससुर भी वहीं पर आ गया।

दोनों ने उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया ताकि वह शोर न मचा सके। दोनों ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। तभी वहां पर महिला का पति आ गया। इसके बाद आरोपितों ने पीड़िता और उसके पति को धमकी दी कि यदि पुलिस में शिकायत की तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। इसके बाद आरोपित मकान से फरार हो गए। महिला का आरोप है कि उसका देवर आपराधिक प्रवृति का है। इसलिए उन्हें घटना के बाद से ही भय बना हुआ है। पीड़िता का पति उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचा और आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज करवा कर न्याय दिलवाने की मांग की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static