पंप मालिक से धोखाधड़ी कर हड़पी लाखों की राशि

punjabkesari.in Thursday, Jun 14, 2018 - 01:03 PM (IST)

रोहतक: शहर में एक पैट्रोल पम्प मालिक से धोखाधड़ी करके करीब एक करोड़ 46 लाख रुपए हड़प लिए। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार रणवीर सिंह अहलावत पुत्र मुरारी सिंह अहलावत निवासी तत्लगेठिया नैनिताल उत्तराखंड ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने 1975 में एक पैट्रोल पम्प रणवीर फिङ्क्षलग स्टेशन के नाम से डीघल में खरीदा था। 

वह कुछ साल गुरुग्राम में रहा और 1995 के बाद वह नैनीताल में शिफ्ट हो गया। पैट्रोल पम्प को उसका बड़ा भाई जगबीर सिंह संभालने गया। जगबीर सिंह का पैट्रोल पम्प झज्जर चुंगी पर भी है। रणवीर सिंह का आरोप है कि जगबीर, उसके बेटे मनीष, बैंक मैनेजर आर.के. भाटिया ने उसकी एक करोड़ 46 लाख की राशि हड़प ली। 
 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static