भूपेंद्र हुड्डा पर सुभाष बराला ने साधा निशाना, बोले- लोगों को करता था इमोशनल ब्लैकमेल, किसानों की हड़पी जमीन

punjabkesari.in Tuesday, Apr 30, 2024 - 07:28 PM (IST)

रोहतक (दीपक भारद्वाज): सुभाष बराला आज बीजेपी के पार्टी कार्यालय में पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि रोहतक से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के नामांकन में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे। सुभाष बराला ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हुड्डा परिवार लोगों को इमोशनल ब्लैकमेलिंग करते थे। वो बात लोगों के समझ में आई है। जब ये सत्ता में आते हैं तो काम कैसे बनते हैं, यह सबको पता है।

उन्होंने कहा कि सब जानते हैं कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किस तरह से किसानों की जमीन हड़प ली थी, इसलिए प्रदेश की जनता जान चुकी है और भूपेंद्र सिंह हुड्डा को सिरे से नकार चुकी है। सुभाष बराला ने कहा कि लोकसभा चुनाव में प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत तमाम बड़े नेताओं से समय मांगा गया है, जो चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में हरियाणा आएंगे और ताबड़तोड़ प्रचार करेंगे।

अमित शाह के फेक वीडियो पर बोले सुभाष

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के फेक वीडियो को लेकर बवाल मचा हुआ है। वहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने तो इंडी गठबंधन पर कटाक्ष करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को नंगा करने के लिए भाजपा की पूरी टीम लगी हुई है और अमित शाह के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है जो पूरी तरह से गलत है।

सुभाष बराला ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया पूरी करने के लिए सभी प्रत्याशियों के लिए बड़े-बड़े नेता पहुंचेंगे। इस कड़ी में रोहतक से लोकसभा संसद में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अरविंद शर्मा के नामांकन में खुद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पहुंचेंगे।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)  

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Nitish Jamwal

Recommended News

Related News

static