आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, जेल

punjabkesari.in Wednesday, Jul 18, 2018 - 01:14 PM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): सदर थाना पुलिस ने आत्महत्या के लिए विवश करने की घटना में संलिप्त आरोपी गांव शामड़ी निवासी तिलकराज और सोनू उर्फ मोना को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गांव शामड़ी निवासी सुरेश कुमार की पत्नी कमला ने घर पर जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या कर ली थी। सुरेश कुमार ने आरोप लगाया था कि उसके गांव के तिलका, मोना व अन्य ने उसकी पत्नी को आत्महत्या करने के लिए विवश किया था। इस संबंध में सदर थाना में मामला दर्ज है। जांच अधिकारी ए.एस.आई. नविंद्र सिंह की टीम ने आरोपित तिलका व सोनू उर्फ मोना को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश करके उन्हें अदालत के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। ए.एस.आई. ने कहा कि अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepak Paul

Recommended News

Related News

static