पिता ने विवाहित बेटी के ससुराल पक्ष पर लगाए आरोप

punjabkesari.in Friday, May 24, 2019 - 11:19 AM (IST)

खरखौदा (शर्मा): गांव थाना कलां निवासी रमेश डाबला ने अपनी विवाहिता पुत्री कोमल के ससुराल पक्ष पर दहेज, मारपीट सहित कई गम्भीर आरोप लगाए हैं। रमेश ने बताया कि उसने अपनी पुत्री कोमल की शादी गांव चिड़ाना निवासी कृष्ण के साथ लगभग 6 वर्ष पूर्व की थी। उसकी बेटी के 2 पुत्र हैं। /

शादी के कुछ समय बाद ही लड़की का पति व परिवार के अन्य सदस्य उसे दहेज कम लाने के लिए परेशान व मारपीट करने लगे। बाद में वे उसे जान से मारने की धमकी भी देने लगे। उसके ससुराल वालों ने 8 मई को लड़की से मारपीट कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। जब वह उनके पास गांव पहुंची तो उन्होंने 12 मई को समझाकर लड़की को उसके ससुराल वापस भेज दिया, लेकिन शाम के समय उसके ससुराल से फोन आया कि उनकी पुत्री उनके पास नहीं पहुंची है। उन्हें शक है कि उनकी पुत्री के ससुराल वालों ने किसी बुरी घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static