सट्टा बाजार की नजर में 7 पर खिलेगा कमल

punjabkesari.in Saturday, May 04, 2019 - 10:09 AM (IST)

सोनीपत: सट्टा बाजार के आंकड़े यूं तो कई बार फेल होते भी देखे गए हैं,लेकिन अधिकतर मामलों में सट्टा बाजार का भाव परिणाम के आसपास ही रहता है। वर्तमान में मतदान से लगभग 10 दिन पूर्व प्रदेश की 10 सीटों में से 7 सीटों पर भाजपा को विजयी मानते हुए सट्टा बाजार 60 पैसे का भाव दे रहा है। यानि यदि कोई फंटर (दाव लगाने वाला) 1 लाख रुपए भाजपा की 7 सीटों पर लगाता है तो उसे 60 हजार रुपए अतिरिक्त मिलेंगे।
 
इसी प्रकार यदि वह भाजपा की 8 सीटों पर दाव लगाता है तो उसे 1 लाख लगाने पर अतिरिक्त 1 लाख रुपए मिलेंगे। इसके अलावा यदि कोई भाजपा की 9 या 10 सीटों पर 1 लाख का दाव लगाता है तो उसे अतिरिक्त 2 लाख रुपए मिलेंगे और यदि परिणाम फंटर के विपरीत हुआ तो वह अपने पैसे हार जाएगा। वर्तमान में आई.पी.एल. मैच चल रहे हैं इसलिए सट्टा बाजार व फंटरों की ज्यादा रुचि मैच में ही है लेकिन इसके बावजूद चुनावों पर सट्टा शुरू हो चुका है। 

यूं तो सट्टा बाजार का काम चोरी-छिपे चल रहा है लेकिन दिल्ली-एन.सी.आर. में सट्टा बाजार बहुत बड़े स्तर पर काम करता है। फरीदाबाद, गुरुग्राम, नोएडा, गाजियाबाद व दिल्ली में बहुत बड़े स्तर पर सट्टा खेला जाता है। हालांकि पुलिस इन दावों से इंकार करती है लेकिन सटोरियों के फैलते जाल को किसी प्रमाण की आवश्यकता नहीं है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

kamal

Related News

static