LSE कम्पनी के निदेशक बने आकाश मेहता, ये पद पाने वाले एशिया के पहले युवा

punjabkesari.in Monday, Dec 17, 2018 - 10:12 AM (IST)

गोहाना(अरोड़ा): गोहाना के आकाश मेहता लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (एल.एस.ई.) के कम्पनी निदेशक बने हैं। इस पद पर प्रतिष्ठित होने वाले वह समूचे एशिया से सर्वप्रथम नागरिक हैं। पहले आकाश की मां नीलम मेहता गोहाना नगरपरिषद की चेयरपर्सन बनीं।

उनके तुरंत बाद की टर्म में पिता सुनील मेहता चेयरमैन रहे। आकाश की प्रारम्भिक शिक्षा रोहतक के संस्कृति स्कूल में हुई। उन्होंने 11वीं व 12वीं कक्षा आर.के. पुरम, दिल्ली के दिल्ली पब्लिक स्कूल (डी.पी.एस.) से उत्तीर्ण की।

उन्होंने इकोनॉमिक्स में ऑनर्स दिल्ली के श्रीराम कालेज ऑफ कॉमर्स से किया। वह 2016 में इस कालेज की स्टूडैंट्स यूनियन के अध्यक्ष भी निर्वाचित हुए। वह इस समय लंदन के एल.एस.ई. से पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड पॉलिसी में मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे हैं। पहले वह एल.एस.ई. के गवर्नर चुने गए। उसके बाद अब कम्पनी निदेशक बने हैं। 

कम्पनी निदेशक के पद एल.एस.ई. में केवल 17 हैं जिनमें से एक आकाश मेहता बने हैं। एल.एस.ई. में कम्पनी निदेशक को मैम्बर ऑफ काऊंसिल भी कहा जाता है। वह समूचे एशिया के सर्वप्रथम ऐसे नागरिक हैं जिनको एल.एस.ई. की गवर्निंग बॉडी में बतौर कम्पनी निदेशक अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर हासिल हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Rakhi Yadav

Recommended News

Related News

static