संदिग्ध परिस्थितियों में 3 महिलाएं लापता

punjabkesari.in Monday, Oct 30, 2017 - 01:21 PM (IST)

यमुनानगर:गांव लेदी से एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। लेदी निवासी विशाल ने बताया कि उसकी पत्नी रेणु किसी काम से बाहर जाने वाली थी लेकिन वह बस स्टैंड से संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। मजबूरन उसने थाने में उसके लापता होने की शिकायत दी जबकि रामपुरा कालोनी निवासी 80 वर्षीय जानकी देवी कुछ बोल नहीं पाती। वह भी घर से बाजार के निकली थी मगर बिना बताए किसी को कहीं चली गई। थाना शहर यमुनानगर पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी है। 

वहीं, आजाद नगर की 24 वर्षीय ज्योति भी संदिग्ध परिस्थितियों में कालोनी से लापता हो गई। उसका जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने थाने में उसके लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई। आजाद नगर से ही मोहन लाल बिना बताए कहीं चला गया। परिजनों ने अज्ञात लोगों पर उन्हें अगवा करने का आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रहे ए.एस.आई. जयपाल ने बताया कि लापता लोगों की तलाश की जा रही है। जल्द ही उनका पता लगा लिया जाएगा।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Related News

static