यमुनानगर में महिला की हत्या, खून से लथपथ मिला शव...नहीं हुई पहचान

punjabkesari.in Thursday, May 09, 2024 - 10:40 AM (IST)

यमुनानगर (सुरेंद्र मेहता) : हरियाणा के यमुनानगर के जगाधरी में महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। महिला का शव खून से लथपथ पाया गया। अभी महिला की पहचान नहीं हुई है। डीएसपी, थाना प्रभारी सहित पुलिस की विभिन्न टीमों ने मौके का दौरा किया। 

थाना प्रभारी नरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें इलाके से सूचना मिली थी कि किसी महिला का शव मिला है। मौके पर आकर जो हालत देखे उससे हत्या का मामला लग रहा है। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हुई है। महिला की उम्र 24 से 25 साल के बीच में बताई जा रही है। वहीं चनेटी गांव के सरपंच अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें महिला के शव होने की सूचना मिली थी। जिस पर मौके पर पहुंचकर उन्होंने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अभी मृतका पहचान नहीं हुई है। पुलिस की कई टीमें महिला की पहचान करने का प्रयास कर रही हैं।

(पंजाब केसरी हरियाणा की खबरें अब क्लिक में Whatsapp एवं Telegram पर जुड़ने के लिए लाल रंग पर क्लिक करें)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Manisha rana

Recommended News

Related News

static