मकान बेचने के नाम पर व्यक्ति से साढ़े 4 लाख की ठगी, केस दर्ज

punjabkesari.in Saturday, Mar 21, 2020 - 03:29 PM (IST)

यमुनानगर (ब्यूरो) : शांति कालोनी जगाधरी में 2 लोगों ने मकान बेचने के नाम पर व्यक्ति से साढ़े 4 लाख हड़प लिए। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है। समाचार लिखे जाने तक मामले के नामजद फरार हैं। राम नगर कालोनी निवासी राम सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मकान खरीदना चाहता था। उसकी मुलाकात शांति कालोनी निवासी संदीप तथा जबीर के साथ हुई।

नामजद ने उसे कहा कि उनका कालोनी में ही एक मकान है। वह उसे बेचना चाहते हैं। नामजद ने मकान के बयाने के नाम पर साढ़े 4 लाख रुपए मांगे। उसने यह राशि दे दी। नामजद ने जल्द ही मकान की रजिस्ट्री करवाने का आश्वासन दिया। मगर तय समय पर आरोपियों ने मकान की रजिस्ट्री नहीं करवाई। उसने जब इस बारे बात की तो उन्होंने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पैसे वापस मांगे तो उन्होंने पैसे देने से मना कर दिया और दोबारा पैसे मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static