भाजपा है जुमलों की सरकार: दीपेंद्र हुड्डा

punjabkesari.in Sunday, May 29, 2016 - 12:57 PM (IST)

यमुनानगर: रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजपाल छप्पर व कांग्रेस नेत्री पिंकी छप्पर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में साढौरा के गांवों का दौरा कर भाजपा की देश व प्रदेश विरोधी नीतियों से जनता को अवगत करवाया। उनका लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। 

 

उन्होंने अपने कार्यक्रम की शुरूआत ब्लाक मुस्तफाबाद के गांव कलावड़ से की जहां पर रविन्द्र राणा के निवास पर भारी जनसमूह को संबोधित किया। इसके बाद संरावा, निजामपुर, श्यामपुर, संरावा, सबीलपुर, पिजोरा, चाहड़वाला, फतेगड़ तुंबी, चौराही, भट्टूवाला में पार्टी कार्यकत्र्ताओं को संबोधित किया। दीपेंद्र हुड्डा ने देर सायं तुंबी, चौराही व भट्टूवाला में बोलते हुए कहा कि भाजपा ने झूठे वायदे कर जनता से वोट हथिया लिए अब अपने वायदों से मुकर रही है।

 

चुनाव पूर्व भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में कहा था कि स्वामीनाथन आयोग रिपोर्ट लागू करेंगे। किसानों को लागत के हिसाब से फसल के भाव दिए जाएंगे। भाजपा सरकार से किसान, मजदूर, कर्मचारी, व्यापारी हर वर्ग परेशान है। किसान आज आत्महत्याएं करने पर विवश हैं। यदि कर्मचारी व अन्य वर्ग अपनी आवाज उठाना चाहता है तो लाठी, गोली से उसकी आवाज को दबाने का काम भाजपा करती है। आज रसोई का बजट बिगड़ चुका है, दालें महंगी हैं, युवा बेरोजगार हैं। उन्होंने कहा कि प्रकाश सिंह कमेटी की रिपोर्ट उजगार करने से सरकार डरी हुई है। सरकार बदले की भावना से कार्य कर रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता बृजपाल छप्पर व पिंकी छप्पर ने कहा कि आज प्रदेश की जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। इस अवसर पर उनके साथ सुभाष, अर्जुन सिंह, जाकिर हुसन, सुरेश खुर्दबन, राजेश गदापुरा, जसविंद्र हैबतपुर, हरिंद्र आदि मौजूद रहे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static