Pics: रस्मक्रिया में गए एक परिवार को घर आकर लगा झटका, पढ़े पूरी खबर

punjabkesari.in Sunday, May 22, 2016 - 02:58 PM (IST)

यमुनानगर (हरिंदर सिंह): यमुनानगर में आजकल चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि दिन में ही वारदात को अंजाम देकर निकल जाते है। पुलिस उनको पकड़ने में नाकाम नजर आ रही है। ताजा मामला यमुनानगर के राजा गार्डन कालोनी में देखने को मिला, जहा चोरों ने एक मकान को उस समय अपना निशाना बनाया, जब परिवार रस्मक्रिया में गया हुआ था। पीछे से चोर दीवार के रास्ते से पीछे का दरवाजा तोड़कर घर के अंदर घुसे और आराम से पुरे घर में सभी कीमती जेवर के साथ महंगा समान भी अपने साथ ले गए।

 

मकान मालिक विजय ने बताया कि वो अपनी बेटी की शादी के लिए लड़का देख रहे थे और उसकी शादी के लिए जो जेवर बनाया था वो भी घर में ही रखा था, जोकि करीब 8 लाख रुपए के करीब का था, उसके साथ और भी कीमती सामान भी था जो चोर अपने साथ ले गए।

 

चोरी की सुचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और सीन ऑफ क्राइम की मदद से मौके से सुराग जुटाने पर लगी है। हालांकि पुलिस जल्द चोरों को पकड़ने की बात भी कह रही है, अब पुलिस कब तक इन चोरों तक पहुंचती है। ये तो समय ही बताएगा।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static