इस एप से चंद ही मिनटों में मिलेगी सुरक्षा, आरोपियों को करेंगे काबू : डी.एस.पी.

punjabkesari.in Friday, Feb 28, 2020 - 04:41 PM (IST)

यमुनानगर (सतीश) : डी.एस.पी. सुरेन्द्र कौर ने आज कालेज छात्राओं को दुर्गा शक्ति एप के बारे में बताया। वे सबसे पहले संत निश्चल सिंह बी.एड. कालेज में पहुंची। इसके बाद डी.ए.वी. गल्र्स कालेज में छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यह एप महिलाओं की सुरक्षा में एक रामबाण साबित होगा। एप पर आने वाले मैसेज को पढ़ते ही संबंधित थाना या चौकी को सूचना देकर पीड़ित को चंद ही मिनटों में सुरक्षा दे सकेंगे और आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।

डी.एस.पी. ने छात्राओं को बताया कि उन्हें आपातकालीन स्थिति में लाल बटन पर क्लिक करना होगा। जिसके बाद महिला पुलिस के हैल्पलाइन नंबर 1091 पर सूचना मिलेगी। पुलिस मोबाइल के लोकेशन पर तुरंत पहुंच महिलाओं को सुरक्षा मुहैया कराएगी। यह हैल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहेगा। इसके संचालन के लिए ऑप्रेटर तैनात किए गए हैं, जो आने वाली शिकायत पर तत्काल सुनवाई करेंगे। 

स्कूल, कालेज, शिक्षण संस्थानों में पढऩे वाली छात्राएं और महिलाएं इस एप के जरिए अपने आपको सुरक्षित महसूस कर पाएंगी। अगर कोई शरारती तत्व छेड़छाड़ व किसी प्रकार की गलत हरकत करता है, तो इस एप का इस्तेमाल कर पुलिस को सूचित किया जा सकता है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Recommended News

Related News

static