बढ़ रहे नशे के खिलाफ प्रदर्शन कर की नारेबाजी, युवा बोले- टूट रहे घर व बर्बाद हो रहा पैसा

punjabkesari.in Wednesday, Mar 04, 2020 - 04:26 PM (IST)

यमुनानगर (सतीश) : बढ़ रहे नशे की रोकथाम के लिए युवाओं ने सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन सहित पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। मांग की कि नशे को जड़ से खत्म किया जाए। प्रदर्शन कर रहे युवकों का नेतृत्व तिगरा के शुभम राणा कर रहे थे। राणा ने बताया कि नशा उनके गांव ही नहीं बल्कि जिले की हर गली, कालोनी में बिक रहा है। मजबूर होकर वे सचिवालय पहुंचे है। अब जिम्मेदारों तक आवाज पहुंचाने के लिए प्रदर्शन और नारेबाजी करनी पड़ी।

उम्मीद है कि उनके ज्ञापन के बाद हालात में सुधार होंगे, वरना जिले भर से लोगों को इकट्ठा कर सड़कों पर उतरा जाएगा। उनका कहना था कि नशे से युवा पीढ़ी का नाश हो रहा है। जहां पैसे की बर्बादी हो रही है, वहीं घर भी बिखर रहे हैं। इतना ही नहीं समाज में अपराध भी बढ़ रहा है। नशे की पूर्ति को पूरा करने के लिए नशेड़ी कुछ भी कर गुजरने पर तैयार हो जाता है। प्रदर्शन कर रहे हैप्पी राणा, अभिषेक, रजत, आकाश, पंकज, अक्षय, रजत, गुरलीन, मोहित, अमन, प्रिंस व विक्रम ने कहा कि अब तो लड़कियां भी नशा करने लगी हैं। कालेज हो या स्कूल के आस पास, रैस्टोरैंट संचालक इन्हें नशे की गर्त में धकेल रहे हैं। 

यहां पर भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे। उनकी और से पुलिस को कई गुप्त पत्र लिखे गए, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। उनका कहना है कि ऐसा न हो कि देर हो जाए। अभी भी समय है कि युवा पीढ़ी को इस नुक्सान के बारे बताया जाए और उसे बचाया जाए। नशा किस कद्र बढ़ रहा है इसका अंदाजा आप डाक्टर की ओ.पी.डी. से लगा सकते हैं। सिविल अस्पताल में 2 मनोचिकित्सक और जिले में 4 निजी मनोचिकित्सक हंै। इनके पास हर रोज 20 से 25 मरीज नए आ रहे हैं। यह संख्या छोटी नहीं है। जिम्मेदार अगर अब भी ध्यान दें तो शायद घर परिवार उजडऩे से बच जाएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Isha

Related News

static