दिन-दिहाड़े महिला से रुपयों से भरा बैग ले भागे बदमाश..मूकर्शक बने लोग

punjabkesari.in Saturday, Dec 12, 2015 - 04:39 PM (IST)

यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। दबंग कहे जाने वाले प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री द्वारा प्रदेश में कानून व्यवस्था सही न होने पर डीजीपी को बदले जाने की बात कहने के बावजुद प्रदेश में कानून व्यवस्था लगातार बिगड़ रही है। यमुनानागर में ताजा लाइव मर्डर की घटना के बाद गत शुक्रवार शाम के समय एक महिला से लाखों रुपए की नकदी से भरा बैग छीन लिया और पुलिस द्वारा वही रटारटाया जवाब दिया गया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पीड़ित महिला अपने घर में एक समारोह होने के कारण बैंक से पैसे निकलवाने गई थी। महिला ने बताया कि बैंक से उसने एक लाख 10 हजार रुपए निकलवाए थे। महिला के अनुसार जब वह बैंक से निकलकर रास्ते में पहुंची तो बाइक सवार दो युवकों ने उसका बैग छीन लिया और मौके से फरार हो गए। डीएसपी बिलासपुर सुभाष चंद सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और कहा कि आरोपियों की तलाश जारी है।

हैरानी की बात तो यह है कि भीड़भाड़ वाले इलाके में सरेआम वारदात होने के बाद भी लोग केवल मूकदर्शक बने देखते ही रह गए। यहीं कारण है कि बदमाशों के हौंसले और बुलंद हो जाते हैं। यमुनानगर के बिलासपुर रोड पर भी हर समय लोगों की आवाजाही रहती है, लेकिन इसके बाद भी किसी ने भी लूटेरों को रोकने या फिर उन्हें पकड़ने की हिम्मत नहीं दिखाई। इतना ही नहीं किसी ने लूटेरों की बाइक का नंबर तक भी नोट नहीं किया। जिस कारण पुलिस को अब लूटेरों का सुराग लगाने में काफी मशक्कत हो रही है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static