विवादित बयान में फंसे रॉकी मित्तल, सरकार ने किया तलब

punjabkesari.in Saturday, Jan 21, 2017 - 12:32 PM (IST)

चंडीगढ़ (उमंग श्योराण):सोशल साइट्स पर सुर्खियों में आए रॉकी मित्तल कल दिए विवादित बयान में फस चुके हैं। जी हां, विवादित बयानबाजी करने पर सरकार ने रॉकी मित्तल को तलब कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार सी.एम. के पी.एस.आर.के खुल्लर और कैबिनेट मंत्री रामबिलास शर्मा ने मित्तल के साथ बैठक की, जिसके दौरान सरकार के खिलाफ बयानबाजी करने पर रॉकी को फटकार लगाई गई। आपको बतां दे कि हरियाणवी लोक गायक और लेखक हैं और आज उसे प्रदेश के मल्टी आर्ट कल्चर सेंटर के चीफ और सीएम के पब्लिसिटी एडवाइजर के पद से हटा दिया गया हैं। रॉकी का यह पद एक साल भी नहीं रह पाया।

लोकसभा चुनाव में मोदी के गाने गाकर मचाई थी धूम
2014 में लोकसभा चुनाव के दौरान ‘पीएम बनेगा नरेंद्र मोदी’ गाने के जरिए रॉकी मित्तल ने ऐसी धूम मचाई थी कि मोदी की लगभग हर रैली में ये मंच से लाइव गाने गाते थे। यहां तक कि खुद नरेंद्र मोदी भी इनके फैन हैं और इसी के चलते बिहार चुनाव में भी इन्होंने भाजपा के लिए चुनाव प्रचार किया था और 10 गाने तैयार किए थे। लोकसभा चुनाव के दौरान खुद भाजपा के दिल्ली कार्यालय ने उनसे प्रचार के लिए संपर्क साधा था। इसके अलावा इंटरनेट पर गाना आते ही वह भाजपा नेता की पहली पसंद बन गया था। रॉकी मित्तल से भाजपा के नेता कंवरपाल गुर्जर,शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा से लेकर बाबा रामदेव तक भी प्रभावित हैं।

आपको बतां दे कि शुक्रवार को रॉकी ने 2 उच्चाधिकारियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा था कि ये ईमानदारों की सरकार नहीं है। चंडीगढ़ में भ्रष्ट अधिकारी बैठे हैं। लोकसंपर्क विभाग में भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा था कि अधिकारी मुझे हटाने की साजिश कर रहे हैं। सी.एम. मनोहर लाल खट्टर संत व्यक्ति हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static