बेटे का इलाज करवाने आई महिला को अकेला देख की घिनौनी हरकत

punjabkesari.in Friday, Jun 23, 2017 - 03:12 PM (IST)

रोहतक(दीपक भारद्वाज):हरियाणा में आए दिन छेड़छाड़ अौर रेप के कई मामले सामने आ रहे हैं। जिससे सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि बहू-बेटियां कितनी सुरक्षित है। कई बार सरेआम सड़क पर लड़कियों से छेड़खानी की जाती है तो कहीं गैंगरेप जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया जाता है। एक ऐसा ही मामला रोहतक के नागरिक अस्पताल का है, जहां एक महिला से छेड़खानी की गई। 

पीड़ित महिला ने बताया कि देर रात लगभग 1 बजे के करीब एक युवक वार्ड में आया और कहने लगा कि आपको डॉक्टर ने बुलाया है नीचे चलो। जिसके बाद युवक ने महिला के साथ छेड़छाड़ शुरू की दी। महिला द्वारा शोर मचाने के बाद आरोपी युवक वहां से भाग गया। इस दौरान आरोपी की तस्वीर सी.सी.टी.वी. कैमरे में कैद हो गई। इस घटना के तुरंत बाद महिला ने 100 नंबर पर फ़ोन किया लेकिन कंट्रोल रूम की तरफ से कोई फोन नहीं उठाया गया। इसके बाद महिला ने परिजनों को सूचना दी। घटना के 10 घंटे के बाद पुलिस वहां पहुंची।

दरअसल महिला का बेटा बीमार था, जिसको रोहतक के नागरिक हस्पताल में भर्ती करवा रखा था। जिस वक्त ये घटना हुई उस वक्त महिला वार्ड में अकेली थी। महिला ने कहा घटना के वक्त कोई सुरक्षा कर्मी भी वहां नहीं था। यही नहीं रात को जिस नर्स की ड्यूटी थी वह भी सो रही थी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static