महिलाओं ने शराब का जमकर किया विरोध, कहा गांव में बंद हो ठेका

punjabkesari.in Friday, Apr 21, 2017 - 06:54 PM (IST)

कुरुक्षेत्र (रणदीप रोड):पिहोवा के पास गांव मुर्तजापुर में शराब ठेके के खिलाफ महिलाओं ने प्रर्दशन किया। ठेके के सामने बैठकर महिलाओं ने शराब का विरोध किया। महिलाओं ने मांग रखी की गांव में शराब का ठेका बंद होना चाहिए। देखते ही देखते महिलाओं ने ठेके से शराब की बोतलें बाहर फेंक अपना गुस्सा जाहिर किया। पुलिस लगभग डेढ़ घण्टा देरी से मौके पर पहुंची।
 PunjabKesari
पुलिस ने महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। महिलाओं ने शराब की बोतलें तोड़ी।   मामला बढ़ता देख मौके पर डी एस पी धीरज कुमार पिहोवा भी पहुंचे। मौके पर पेहवा तहसीलदार चेतना भी पहुंची। महिलाओं को समझाने का प्रयास। लेकिन महिलाओं की मांग की ठेका यहां से बंद करवाया जाए। वैसे ये ठेका एक्ससाइज से नक्शा पास होने के बाद ही रखा गया है। लेकिन ग्रामीण नहीं चाहते की ये ठेका यहां खोला जाए। काफी मुशक्कत के बाद प्रशासन ने महिलाओं को समझाबुझाकर घर भेजा। अब देखना ये होगा की महिलाओं की मांग मानी जाएगी या नहीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static