शादी समारोह के दौरान युवक ने बुजुर्ग महिला से की घिनौनी हरकत

punjabkesari.in Monday, Feb 20, 2017 - 01:46 PM (IST)

यमुनानगर:पांवटा हाईवे स्थित गांव उद्यमगढ़ में एक व्यक्ति ने घर में घुसकर 62 वर्षीय महिला से दुष्कर्म कर दिया। भनक पाते ही लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। महिला थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित बुजुर्ग महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पड़ोस में शादी थी। शादी में दुल्हन को जो सामान दिया जाना था वो उनके ही घर में रखा था। इसी दौरान गांव का ही लक्ष्मण सामान को देखने के बहाने उनके घर में आया। लक्ष्मण ने उसे अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे धमकी दी। उसने शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग वहां पर आ गए और आरोपी को पकड़ लिया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाते ही महिला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला थाना पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static