एक सप्ताह तक हड़ताल में रहेगी प्लाई बोर्ड बनाने की फैक्टरियां

punjabkesari.in Friday, Jul 14, 2017 - 11:38 AM (IST)

यमुनानगर(हरिंदर सिंह):1 जुलाई को लागू हुए जी.एस.टी. के विरोध में यमुनानगर में प्लाई बोर्ड बनाने की फैक्ट्रियां हड़ताल पर हैं। इतना ही नहीं जी.एस.टी. के विरोध में देशभर की प्लाई बोर्ड बनाने वाली सारी फैक्ट्रियां हड़ताल पर हैं। जानकारी के अनुसार ये फैक्ट्रियां एक सप्ताह तक हड़ताल पर रहेगी। फैक्ट्री कर्मचारियों की मांग हैं कि जी.एस.टी. 28% से घटा कर 18% किया जाए। इसके साथ ही मंडी समिति खत्म करने की मांग भी की है। वहीं बताया जा रहा है कि प्लाई फैक्ट्रियों के इस प्रकार हड़ताल में जाने से करोड़ों के राजस्व का नुकसान होगा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static