हनीमून मनाकर लौट रहे Couple के साथ दर्दनाक हादसा, चंद सेकंडों में ही उजड़ गया सब कुछ

punjabkesari.in Monday, Mar 27, 2017 - 10:27 AM (IST)

पंचकूला/अंबाला:जिंदगी सालों का सफर नहीं यादों का सफर है। इसे खुशी-खुशी जीना चाहिए। अगर खुशियों को ही जिंदगी के आगे हाथ धोना पड़े तो क्या कर सकते है। दरअसल, हम बात कर रहे हैं पंचकूला के न्यूली मैरिड कपल व उनके साथियों की, जिनके साथ दर्दनाक हादसा हुआ। ये हादसा उस वक्त हुआ जब सुनील अपने ड्राइवर गाैरव के साथ सड़क के किनारे कार का पंक्चर टायर बदल रह थे। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें गाड़ी समेत जोरदार टक्कर मार दी और वह दूर जाकर गिरे। चंद सेकंडों में ही सब कुछ उजड़ गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू की। 

एक महीने पहले हुई थी लव मैरिज
पुलिस चौकी के जूनियर हेड कांस्टेबल सुशील कुमार ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच हुआ। पंचकूला के सेक्टर 20 का रहने वाला सुनील चौधरी काॅल सेंटर चलाने का काम करता था। उसकी लगभग एक महीने पहले ही लव मैरिज हुई थी। वह अपनी पत्नी के शालू के साथ हनीमून मनाने के लिए गोवा गया था। रात को ड्राइवर गौरव और एक कंपनी कर्मचारी पियूष के साथ वह दिल्ली एयरपोर्ट से पंचकूला के लिए अपनी कैब में लौट रहे थे। मोहड़ा और शाहपुर के बीच एक होटल के पास उनकी कार पंक्चर हो गई। वह दोनों कार को साइड में लगाकर उसका टायर बदल ही रहे थे कि पीछे से आई एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। वह कार भी दूर जाकर पलट गई। उसमें सवार लोग भी घायल हैं जो अंबाला के ही बताए जा रहे हैं। एंबुलेंस में घायल सुनील और गौरव को कैंट सिविल अस्पताल लाया गया जहां डाॅक्टरों ने ड्राइवर गौरव को मृत घोषित कर दिया और सुनील चौधरी को चंडीगढ़ पी.जी.आई. रैफर कर दिया। वहां पर सुनील ने भी दम तोड़ दिया। फिलहाल पुलिस कार्रवाई कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static