इनैलो के कारण नहीं बनी SYL:सुरजेवाला

punjabkesari.in Sunday, May 14, 2017 - 07:27 AM (IST)

नारायणगढ़ (सुशील):कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने एस.वाई.एल. के मुद्दे पर सुरजेवाला ने कहा कि इनैलो एस.वाई.एल. का सबसे बड़ा दुश्मन है और इनैलो के रवैये से ही परियोजना लटकी है। इनैलो ने एस.वाई.एल. पर हुए समझौतों को न तो लागू होने दिया और न ही अपने शासनकाल में कोर्ट में सही पैरवी की। अब इनैलो मगरमच्छी आंसू बहा रहा है।

सुर्जेवाला प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चल रही उहापौह की स्थिति पर एक सवाल का जवाब दे रहे थे। जब उनसे पूछा गया कि क्या वे इस दौड़ में शामिल हैं तो उन्होंने कहा कि मैं तो कांग्रेस का एक कार्यकर्ता हूं, किसी पद की दौड़ में कभी शामिल न रहा हूं, न रहूंगा। अध्यक्ष पद उसे ही मिलेगा जिसे सोनिया गांधी व राहुल गांधी चाहेंगे। राष्ट्रपति चुनाव में कांग्रेस द्वारा कोई सांझा उम्मीदवार खड़ा करने के सवाल पर राष्ट्रीय प्रवक्ता का कहना था कि राष्ट्रपति का पद बहुत महत्व का पद है। 

राष्ट्रपति जहां तीनों सेनाओं के मुखिया होते वहीं देश में सरकारें संविधान के अनुसार कार्य कर रही हैं या नहीं उस पर ध्यान रखने के लिए राष्ट्रपति की भूमिका हैडमास्टर की तरह होती है। ऐसे में इस पद पर ऐसा व्यक्ति आसीन होना चाहिए जिसकी आस्था व निष्ठा संविधान के प्रति हो, न कि किसी व्यक्ति विशेष के। उन्होंने माना कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्षा सोनिया गांधी सांझे उम्मीदवार के लिए अन्य दलों के साथ मंत्रणा कर रही हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static