मातृत्व अवकाश बढ़ाए जाने पर PM के नाम मीना परमार को सौंपा पत्र (Pics)

punjabkesari.in Saturday, Sep 17, 2016 - 02:38 PM (IST)

भिवानी (अशोक भारद्वाज): केंद्र सरकार द्वारा मातृत्व अवकाश बढ़ाए जाने पर भिवानी में शुक्रवार को महिला चिकित्सकों व स्टाफ नर्सों ने प्रधानमंत्री के नाम हस्ताक्षर युक्त धन्यवाद पत्र महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष मीना परमार को सौंपा। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। यह रियो ओलंपिक में महिला खिलाड़ियों ने देश को पदक दिलवाकर सिद्ध भी कर दिया है।


इस मौके पर संबोधित करते हुए मीना परमार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश महिला सशक्तिकरण की तरफ तेजी से बढ़ रहा है। देश की महिलाएं भाजपा सरकार पर गर्व अौर अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही है। महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार ने 12 सप्ताह से बढ़ाकर मातृत्व अवकाश 26 सप्ताह कर दिया है। जिससे महिला कर्मचारियों में बेहद खुशी है। इसके लिए महिला कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया है।


भिवानी स्थानीय नागरिक अस्पताल में महिला चिकित्सक और स्टाफ नर्सों ने नरेंद्र मोदी का आभार जताया। इस मौके पर महिला विंग की जिला अध्यक्ष बबीता तंवर ने कहा कि देश की महिलाएं आज भाजपा सरकार पर गर्व महसूस कर रही है तथा अपने आप को सुरक्षित महसूस कर रही हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static