बस किराए में वृद्धि कर सरकार ने आम जनता की कमर तोड़ने का किया काम: किरण

punjabkesari.in Monday, Jul 04, 2016 - 03:31 PM (IST)

तोशाम: भाजपा सरकार ने देश प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है। भाजपा के राज में हर वर्ग दुखी हो चुका है। यह बात कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने प्रैसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज नहीं है। जनता की सुनने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कांग्रेस सरकार में कस्बे के पानी की निकासी के लिए बनाई जा रही ड्रेन के लिए 3 करोड़ रुपए पास करवाए थे, जिससे कस्बे का पानी बाहर निकाला जा सके। 

 

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की कारगुजारियां पर वे पूरा दिन बोल सकती हैं। पुलिस भर्ती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भर्ती स्थल पर अभ्यार्थियों के लिए किसी प्रकार के प्रबंध नहीं किए गए हैं। युवा नशे की गिरफ्त में आ चुके हैं। सरकार को नशे पर रोक लगाने की जरूरत है। किराया वृद्धि पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने बस किराए में वृद्धि कर आम जनता की कमर तोडने का काम किया है। महंगाई अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुकी हैं। दालें और सब्जियां आम आदमी की पहुंच से दूर हो चुकी हैं। गरीब व्यक्ति दाल रोटी के नाम पर दाल भी गरीबों की रसोई से गायब हो चुकी है।

 

 नित नई योजनाएं लाकर जनता को गुमराह किया जा रहा है। इस अवसर पर हलका प्रधान हरि सिंह सागवान, जगदीश जांगड़ा झांवरी, धर्मबीर श्योरान, पूर्व वाइस चेयरमैन पतराम काटिया, राम सिंह भेरा, भगवानदास डेमला, सतीश शर्मा, सुभाष बापोड़ा, पूर्व  चेयरमैन सुखबीर सिंह पंघाल, संदीप जाटान, राजकुमार बागनवाला, देशराज, विकास संडवा, राजेश छान्या, संजय पहिवाल, मंगल नाफरिया समेत अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static