गृह मंत्री अमित शाह से मिले बिप्लब देब, अनेक विषयों पर हुई चर्चा

punjabkesari.in Tuesday, Dec 23, 2025 - 09:56 PM (IST)

नई दिल्ली : मंगलवार को त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री, त्रिपुरा के लोकसभा सांसद एवं पश्चिम बंगाल के चुनाव सह प्रभारी बिप्लब कुमार देब दिल्ली में देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय अमित शाह से मिलने पहुंचे। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान देब ने विभिन्न विषयों पर अमित शाह जी से चर्चा की।

माना जा रहा है कि इस मुलाकात में पश्चिम बंगाल की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर भी चर्चा हुई। बिप्लब देब पश्चिम बंगाल के चुनाव सह प्रभारी भी हैं। पश्चिम बंगाल में बिप्लब देब लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे हैं। बिप्लब देब को पार्टी के लिए बेहतरीन रणनीतिकारों में गिना जाता है। इस बार पश्चिम बंगाल में चुनाव जीताने की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के साथ साथ देब को भी दी गई है। 

गृह मंत्री से मुलाकात के बाद  देब ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा कि आज देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री आदरणीय श्री अमित शाह जी से शिष्टाचार भेंट कर विभिन्न विषयों पर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Yakeen Kumar

Related News

static