हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का ''पगड़ी'' अवतार बना चर्चा का विषय...
punjabkesari.in Thursday, Dec 18, 2025 - 12:13 PM (IST)
चंडीगढ़(धरणी): हरियाणा विधानसभा सत्र के पहले दिन मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक अलग ही अंदाज में नजर आए, जिससे सदन के भीतर और बाहर सियासी गलियारों में नई चर्चा छिड़ गई है।
सत्र की शुरुआत में आज मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पारंपरिक पगड़ी (साफा) पहनकर सदन में पहुंचे। आमतौर पर औपचारिक परिधानों में दिखने वाले मुख्यमंत्री का यह 'हरियाणवी लुक' प्रदेश की संस्कृति और गौरव के प्रतीक के रूप में देखा जा रहा है। सदन में मौजूद सदस्यों और गैलरी में बैठे दर्शकों के लिए सीएम का यह नया रूप आकर्षण का केंद्र रहा।
सदन की कार्यवाही की औपचारिक शुरुआत शोक प्रस्ताव के साथ हुई। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सदन के नेता के तौर पर उन महानुभावों, पूर्व विधायकों और देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शहीद हुए जवानों को याद किया जिनका पिछले दिनों निधन हुआ है।