ससुरालियों पर धोखे से गर्भपात करवाने का आरोप

punjabkesari.in Saturday, Dec 16, 2017 - 12:50 PM (IST)

फरीदाबाद(ब्यूरो):शहर की एक कालोनी में रहने वाली एक गर्भवती महिला ने अपने ससुराल वालों पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने और धोखे से दवा देकर गर्भपात करवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अपने जेठ पर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। थाना शहर पुलिस ने आरोपी ससुराल वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक शहर में रहने वाली एक महिला ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा है कि उसका विवाह शहर में ही रहने वाले एक व्यक्ति के साथ हुआ था।

विवाह के दौरान उसके मायके वालों ने काफी दान दहेज दिया था। बावजूद ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान कर रहे थे। घर बसाने के लिए वह सहन कर रही थी। उसी दौरान जब वह गर्भवती हो गई तो ससुराल वालों ने उसे धोखे से दवा खिला कर उसका गर्भपात करवा दिया। यह सब तो वह किसी तरह सहन कर रही थी। लेकिन उसके जेठ ने उसका जीना मुश्किल कर दिया था। मौका मिलते ही उसका जेठ उससे अश्लील हरकत करने लगता था।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News

static