खाकी दागदार: रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा गया ASI (VIDEO)

punjabkesari.in Tuesday, Jan 15, 2019 - 03:41 PM (IST)

मेवात(एके बघेल): पत्थर कारोबार में रिश्वत के चलते खाकी एक बार फिर दागदार हुई है। सिटी चौकी प्रभारी एएसआई प्रह्लाद को 18 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा गया है। विजिलेंस की रेड की खबर से खाकी से लेकर सरकारी महकमों में हड़कंप मच गया। एएसआई को अदालत में पेश करने की तैयारी चल रही है।

 जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को सिटी पुलिस चौकी स्टाफ ने पत्थर कारोबार से जुड़े एक हाईवा को पकड़ा था। हाईवा छोडऩे की एवज में हजारों रुपये की बात हुई। जिसके बाद हाईवा छोड़ दिया गया। हाईवा मालिक सतबीर तेवतिया पुत्र किशन सिंह निवासी प्रकाश विहार कालोनी पलवल ने सारी घटना विजिलेंस विभाग के अधिकारियों को बताई।

विजिलेंस विभाग ने विनोद कुमार इंस्पेक्टर रेवाड़ी  में टीम बनाकर डयूटी मजिस्ट्रेट एएफएसओ विजय कुमार की निगरानी में तय कार्यक्रम के मुताबिक रेड की। रेड के दौरान एएसआई प्रह्लाद चौकी इंचार्ज पुन्हाना को 18 हजार की रिश्वत लेते समय दोपहर बाद दबोच लिया। गिरफ्तार करने के बाद विजिलेंस की टीम एएसआई प्रह्लाद को विजिलेंस दफ्तर नूंह लेकर पहुंची। जहां पूरी कागजी कार्रवाई को अंजाम दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Shivam

Recommended News

Related News

static