अवार्ड्स और उपाधि आपको सामाजिक कार्यों के लिए करती हैं प्रेरित : राष्ट्रीय कौशल्य रत्न विशाल भुजबल
punjabkesari.in Friday, Dec 17, 2021 - 08:11 PM (IST)

गुडग़ांव (ब्यूरो):: पुणे के जुन्नर तालुका से रेल मंत्रालय के सदस्य और समाज सेवी विशाल दिलीप भुजबल को सामाजिक उत्थान और राष्ट्रहित में निष्ठावान सेवा के लिए उन्हें नई दिल्ली स्थित न्यू महाराष्ट्र सदन में आयोजित भव्य समारोह में *लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड 2021 के साथ राष्ट्रीय कौशल्य रत्न* की उपाधि से सम्मानित किया गया। विशेष रूप से आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि शंकराचार्य स्वामी नित्यानंद सरस्वती, डॉ. ज्ञानेश्वर मुले (सदस्य राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग), हरिभक्त परायण निवृति महाराज इंदुरीकर, पद्म श्री पोपटराव पवार की गरिमामयी उपस्थिति में विशाल भुजबल ने राष्ट्रीय कौशल्य रत्न सम्मान धारण किया।
प्रतिष्ठित उपाधि से नवाजे जाने पर, सामाजिक कार्यकर्ता विशाल भुजबल ने दर्शकों को आभार व्यक्त किया और कहा, *“इस सम्मान को प्राप्त करना स्वयं दर्शाता है कि मैं सही रास्ते पर चल रहा हूं जिससे समाज के जरूरतमंद और गरीब वर्गों का भला होगा। मेरा मिशन युवाओं को सशक्त बनाना है ताकि वे राष्ट्र निर्माण के काम में योगदान दे सकें और भारत को समृद्ध बना सकें।"*विशाल भुजबल को पहले ही कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। हाल ही में उन्हें केंद्रीय मानव संसाधन विकास राज्य मंत्री, श्री संजयजी धोत्रे द्वारा " नॅशनल युथ आयकॉन 2020 " और माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री, भारत सरकार, श्री.फग्गन सिंह कुलस्ते द्वारा "भारत युवा पुरस्कार 2021" दिया गया है। अपने सामजिक कार्यों से विशाल ने महाराष्ट्र के एक युवा नेता के तौर पर पहचान बनायी है जो सामाजिक उन्नति के लिए सदैव प्रयासरत हैं।