भारत लोक शिक्षा परिषद, एकल अभियान दक्षिणी दिल्ली चैप्टर ने ''द्रौपदी'' कार्यक्रम का आयोजन किया

punjabkesari.in Friday, Oct 18, 2024 - 08:10 PM (IST)

गुड़गांव ब्यूरो : भारत लोक शिक्षा परिषद्, एकल अभियान दक्षिणी दिल्ली चैप्टर ने एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में विनीत कुमार गुप्ता (ट्रस्टी), बासुदेव गर्ग (चेयरमैन) जगमंदर गुप्ता (प्रधान), राम बंसल (उप प्रधान), वेंकटेश गुप्ता (उप प्रधान), अशोक अग्रवाल (महामंत्री) एवं दक्षिणी दिल्ली चैप्टर टीम के नेतृत्व में 'द्रौपदी' कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 250 लोगों ने भाग लिया।

 

इस कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण एवं आदिवासी क्षेत्रों में रहने वाले जरूरतमंद बच्चों तक शिक्षा पहुंचाने के लिए समाज के प्रतिष्ठित दानदाता बंधुओं को एकल से जोड़ना एवं एकल का प्रचार-प्रसार करना था।

 

 

कार्यक्रम में एकल विद्यालय के लिए समर्पित भाव से सहयोग करने वाले समाज के प्रतिष्ठित महाशतकवीर, शतकवीर एवं अन्य दानदाता बंधुओं को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कलाकार अंजना चांडक द्वारा दिल छू लेने वाला एकांकी नाटक 'द्रौपदी' का मंचन किया गया, जिसे देखकर सभी भावविभोर हो गए।

 

 

कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मनोहर लाल जी (हल्दीराम ग्रुप) ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। नीरज रायजादा (राष्ट्रीय चेयरमैन) ने एकल प्रजेंटेशन के माध्यम से एकल के बारे में विस्तार से बताया। जगमंदर गुप्ता (प्रधान, दक्षिणी दिल्ली चैप्टर) ने कार्यक्रम में आए हुए सभी बंधुओं का धन्यवाद किया और राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पित एकल अभियान से जुड़ने और एकल विद्यालय में सहयोग करने के लिए अपील भी की।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static