जिलाध्यक्ष निशित कटारिया- खर्ची और पर्ची वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने का किया आहवान
punjabkesari.in Tuesday, Jan 18, 2022 - 07:16 PM (IST)

गुडग़ांव, ब्यूरो: युवा कांग्रेस गुरुग्राम के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष निशित कटारिया के पदभार संभालते ही गुरुग्राम युवा कांग्रेस किस कदर सक्रिय हो चुका है इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है की नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस हरियाणा कार्यकारिणी की प्रथम बैठक का आयोजन गुरुग्राम में किया गया। मंगलवार 18 जनवरी 2022 को गुरुग्राम के होटल मेलफोर्ट में आयोजित हरियाणा युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की इस प्रथम बैठक को सफल बनाने हेतु जिला अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में क्षेत्र के युवा कांग्रेसियों ने कोई कोर कसर नहीं छोड़ी।
हरियाणा युवा कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की इस बैठक में आए प्रदेश के समस्त जिलाधिकारियों पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को पार्टी की नीतियों की जानकारी जन जन तक पहुंचाने हेतु प्रेरित करने के साथ ही साथ प्रदेश की सत्तारूढ़ सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करने हेतु प्रेरित करने के लिए युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धि राजा प्रदेश प्रभारी सीवी चौहान के अलावा युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन श्रीनिवास स्वयं मौजूद थे।
इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला महासचिव अमित कोचर, कृष्णा सातरोड प्रदेश उपाध्यक्ष अमित यादव प्रदेश अध्यक्ष इंटक दीपक चौहान योगेश यादव विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस बादशाहपुर दीपक यादव हलका अध्यक्ष गुरुग्राम ग्रामीण अशोक उल्लाहवास पूर्व चेयरमैन जिला परिषद गजेंद्र चौहान पूर्व चेयरमैन जिला परिषद गुरुग्राम मनीष खटाना दुष्यंत यादव अरुण सिंह हैप्पी कटारिया नवीन कटारिया खेमचंद तिगरा के साथ ही साथ सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष एसएन श्रीनिवासने युवा कांग्रेसियों का आवाहन किया कि वे पूरी सक्रियता के साथ कार्य करते हुए कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने का कार्य करें। साथ ही उन्होने चुनाव की तैयारियों मेें अभी से जुट जाने और प्रचार-प्रसार के मंत्र दिए। इस मौके पर कार्यक्रम आयोजक युवा जिलाध्यक्ष निशित कटारिया देश एवं प्रदेश में दिन पर दिन बढ़ती महंगाई तथा बेरोजगारी के मुद्दे की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा कि भाजपा राज्य में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है। अब हम सब मिलकर इस खर्ची और पर्ची वाली सरकार को जड़ से उखाड़ फेंकने हेतु जी जान से जुटकर काम करेंगे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals in May 2022: इस पखवाड़े के व्रत-त्यौहार आदि

थोक महंगाई के मोर्चे पर लगा झटका, अप्रैल में WPI 15.08% पर आई जो मार्च में 14.55% थी

घर में लॉफिंग बुद्धा को रखने का क्या है सही तरीका, क्या है इसे रखने के फायदे, जानिए सब यहां

Bada Mangal 2022: आज शुभ योग में शुरू होंगे बड़े मंगल, दुखों से मिलेगा छुटकारा