7.56 ग्राम हेरोइन के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
punjabkesari.in Sunday, Apr 12, 2026 - 05:45 PM (IST)
तावडू, ब्यूरो : हरियाणा सरकार के “नशा मुक्त प्रदेश” संकल्प के तहत हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की फरीदाबाद यूनिट ने आरोपी मुस्तकीम रोजका मेव को मय 07.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है।
यूनिट में उपस्थित सहायक उप-निरीक्षक महेंद्र सिंह ने अपने साथी मुलाजमान की सहायता से मुखबिर के बताए अनुसार उपरोक्त आरोपी को नशीले पदार्थ हेरोइन सहित काबू किया। राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 07.56 ग्राम नशीला पदार्थ हिरोईन बरामद हुआ। आरोपी को न्यायालय से पुलिस रिमांड पर लेने के बाद पुलिस अब आरोपी से आगे की पूछताछ कर उनके नशा तस्करी नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य अपराधियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।