शराब के नशे में पड़ौसन पर किया चाकू से हमला

punjabkesari.in Friday, Jun 13, 2025 - 08:26 PM (IST)

गुड़गांव, (ब्यूरो): सेक्टर-37 एरिया में शराब के नशे में युवक द्वारा पड़ौसन से गाली-गलौच करने व चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी।

 


पुलिस को दी शिकायत में बिहार के गोपालगंज निवासी अमरजीत ने कहा कि वह गुडग़ांव के गांव मोहम्मदपुर झाड़सा में किराए के मकान में रहता है। वह गुडग़ांव में सैटरिंग का काम करता है। बीती 11 जून को वह अपनी पत्नी व बच्चों के साथ घर पर आराम कर रहा था। उनके कमरे के सामने ही यूपी के एटा निवासी सरोज कुमार भी परिवार सहित रहता है।

 

अमरजीत की पत्नी शोभा देवी गेट के बाहर झाडू लगा रही थी। इसी दौरान शराब पिए हुए सरोज कुमार ने शोभा देवी के साथ गाली-गलौच शुरु कर दी। शोभा देवी ने गाली देने से मना किया तो सरोज कुमार की पत्नी ने उसके साथ हाथापाई की। शोर सुनकर अमरजीत कमरे से बाहर आया तो सरोज कुमार की पत्नी ने झाडू से उस पर भी हमला कर दिया।

 

वहीं सरोज कुमार ने शोभा देवी पर चाकू से हमला कर दिया। जिसमें वह घायल हो गई और उसको उपचार के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पीछे से सरोज कुमार ने उनके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static