खेल प्रतियोगिता में गुरुग्राम पुलिस ने जीते 10 पदक

punjabkesari.in Wednesday, Jul 17, 2024 - 08:56 PM (IST)

गुड़गांव, ब्यूरो): हरियाणा पुलिस अकादमी मधुबन करनाल में 45वीं हरियाणा पुलिस खेल प्रतियोगिता रेसलिंग, बॉक्सिंग, एक्वेटिक एंड क्रॉस कंट्री आयोजित की गई। जिसमें गुरुग्राम पुलिस के खिलाडिय़ों ने कुश्ती, बॉक्सिंग, स्विमिंग, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिताओं में भाग लेते हुए 10 पदक जीते।
इस खेल प्रतियोगिता में एएसआई सतीश कुमार टीम इंचार्ज रहे।

 

प्रतियोगिता में एएसआई विकास ने 74 किलोग्राम भारवर्ग की फ्री स्टाइल कुश्ती में स्वर्ण पदक तथा 77 किलोग्राम भारवर्ग की ग्रीको रोमन कुश्ती में कांस्य पदक, महिला मुख्य सिपाही सुदेश ने 57-60 किलोग्राम भारवर्ग बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक, महिला एएसआई कल्पना ने 70-75 किलोग्राम भारवर्ग बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक, मुख्य सिपाही देवेंद्र 400 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में स्वर्ण पदक, 1500 मीटर फ्री स्टाइल स्विमिंग में स्वर्ण पदक, 200 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक स्विमिंग में सिल्वर मेडल, महिला सिपाही पूजा ने बॉक्सिंग के 60-63 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक, महिला सिपाही मीनाक्षी ने बॉक्सिंग के 66-70 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल व महिला सिपाही इंदु बाला ने क्रॉस कंट्री के 63-66 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल तथा जीता।

 


पुलिस कमिश्रर विकास कुमार अरोड़ा ने सभी विजेता खिलाडिय़ों को सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Gaurav Tiwari

Related News

static